यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 6 अक्तूबर 2019

लघुकथा-2020: नए लेखकों की नजर में


सम्माननीय साहित्यकार,

सादर नमस्कार।

लगभग तीन महीनों पश्चात् वर्ष 2020 का आगमन होने को है। लघुकथा विधा में भी कितने ही साहित्यकार 2020 में प्रवेश करते हुए अपनी लेखनी के चमत्कार दिखाने को तैयार हैं। वरिष्ठ लघुकथाकारों के साक्षात्कार तो होते ही रहते हैंजो नवोदितों का मार्गदर्शन करते हैं। लेकिन लघुकथा दुनियालघुकथा के प्रति नए रचनाकारों के विचारों को समझने हेतु2020 के नवोदित लघुकथाकारों के लिए 20 प्रश्न लाया है।

यदि आप 01 जनवरी 2011 या उसके बाद से लघुकथा लिख रहे हैं तो संलग्न प्रश्नावली (तीनों भागों - अब तथा स) के उत्तर देने की आपसे प्रार्थना है। चूँकि विधा का भविष्य आपके हाथों में भी है अतः आपके विचारों को प्रकाशित कर हमें अति प्रसन्नता होगी। यह सन्देश आपके अन्य साथियों को भी प्रसारित करने का निवेदन है।


अपने उत्तर आपके चित्र सहित laghukathaduniya@gmail.com पर 31 अक्टूबर 2019 तक ईमेल करने का कष्ट करें। ईमेल में विषय "लघुकथा-2020: नए लेखकों की नजर में" ही रखें। इस योजना के अपडेट पाने एवं लघुकथा सम्बन्धी सामग्री पढ़ने हेतु लघुकथा दुनिया को फॉलो एवं सब्सक्राइब ज़रूर करें।


यदि आप 01 जनवरी 2011 के पूर्व से लघुकथा लिख रहे हैं तो यह सन्देश उपयुक्त रचनाकारों तक प्रसारित करने का निवेदन है।

साभार,


डॉ0 चन्द्रेश कुमार छतलानी
लघुकथा दुनिया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें