यह ब्लॉग खोजें

सुमन चौधरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुमन चौधरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 11 मार्च 2019

लघुकथा समाचार: सुमन चौधरी के लघुकथा संग्रह का विमोचन

अमर उजाला | मेरठ ब्यूरो | 10 Mar 2019


बिजनौर। समकालीन महिला साहित्य मंच मेरठ की ओर से चैंबर ऑफ कॉमर्स में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिजनौर की साहित्यकार सुमन चौधरी सुमन को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनकी नवीनतम लघुकथा संग्रह ‘वह मेरी कोई नहीं थी’ का विमोचन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिले की प्रसिद्ध साहित्यकार सुमन चौधरी सुमन को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध साहित्यकार ममता नागरैया, डा. स्वर्णलता कदम, रश्मि अग्रवाल, सुरेंद्र, मुकेश नादान ने संयुक्त रूप से किताब का विमोचन किया। इससे पूर्व भी सुमन चौधरी सुमन को अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।


Source:
https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/bijnor/161552242144-bijnor-news