यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 12 जून 2023

हरियाणा प्रादेशिक लघुकथा मंच, सिरसा द्वारा अखिल भारतीय सम्मानों हेतु हिंदी लघुकथा प्रतियोगिता

हरियाणा प्रादेशिक हिंदी साहित्य सम्मेलन, सिरसा (हरियाणा)

द्वारा संचालित

हरियाणा प्रादेशिक लघुकथा मंच, सिरसा की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर निम्नलिखित सम्मानों के लिए हिंदी लघुकथा प्रतियोगिता के आयोजन हेतु प्रविष्टयां आमंत्रित हैं-

1. प्रथम - सुगनचंद मुक्तेश स्मृति लघुकथा सम्मान (नगद पुरस्कार राशि-3100₹, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र व माला)
2. द्वितीय - पूरन मुद्गल स्मृति लघुकथा सम्मान (नगद पुरस्कार राशि-2100₹, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र व माला)
3. तृतीय - डॉ सुरेंद्र वर्मा स्मृति लघुकथा सम्मान /श्रीमती रक्षा शर्मा 'कमल' स्मृति लघुकथा सम्मान ( प्रत्येक को नगद पुरस्कार राशि-1100₹, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र व माला)
* उपरोक्त सभी को पुरस्कार राशि श्री योगराज प्रभाकर संपादक 'लघुकथा कलश' के सौजन्य से प्रदान की जाएगी।
4. उपरोक्त के अतिरिक्त दस लघुकथाओं को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे जिसमें प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र व माला होगी।
* उपरोक्त सम्मान/ पुरस्कार 10 सितंबर, 2023 को सिरसा में आयोजित अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन में प्रदान किए जाएंगे।

* प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु सामान्य नियमावली:-

1. केवल एक लघुकथा जो विधा के मापदंडों के अनुकूल हो, भेजी जानी है।
2. लघुकथा मौलिक, अप्रकाशित (पत्र-पत्रिका या सोशल मीडिया पर न हो) और अप्रसारित हो।
3. लघुकथा के विषय धर्म ,जाति, संप्रदाय, राजनीति आदि पर कटाक्ष अथवा व्यंग्य करने वाले न हों।
4. लघुकथा केवल मुख्य ईमेल बॉडी में पेस्ट करें अथवा वर्ड फाईल में अटैच करें। पीडीएफ, हाथ से लिखकर इमेज के रूप में या अन्य किसी स्वरूप में भेजी गई लघुकथाएं मान्य नहीं की जाएंगी।
5. लघुकथा निम्न ईमेल पर केवल यूनिकोड/ मंगल फोंट में दिनांक 15 जुलाई, 2023 तक अवश्य भेज दें-
sheelshakti80@gmail.com
6. लघुकथा प्रतियोगिता के परिणाम संस्था के मुख्य संयोजक तथा संयोजक द्वारा घोषित किए जाएंगे।
7.निर्णायकों का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।
8. संस्था के सदस्य इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
9. सम्मानित एवं पुरस्कृत लघुकथाओं को संस्था द्वारा प्रकाशित पुस्तक में सम्मिलित किया जाएगा।

मुख्य संयोजक : प्रोफेसर रूप देवगुण
संयोजक : डॉ. शील कौशिक