यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 1 जुलाई 2021

स्वर्ण जयंती समकालीन लघुकथा प्रतियोगिता-2021: पुरस्कारों की घोषणा

 स्वर्ण जयंती समकालीन लघुकथा के फेसबुक समूह में श्री उमेश महादोषी की पोस्ट

       अविराम साहित्यिकी द्वारा आयोजित ‘स्वर्ण जयंती समकालीन लघुकथा प्रतियोगिता-2021 में लघुकथाकार एवं लघुकथा- दोनों श्रेणियों के पुरस्कारों की घोषणा प्रधान संपादिका श्रीमती मध्यमा गुप्ता की अनुमति से निम्नवत की जाती है- 

01. लघुकथाकार श्रेणी में दोनों लघुकथाओं के प्राप्तांकों के आधार पर पुरस्कार विजेता लघुकथाकार इस प्रकार हैं- 

श्री विरेंदर ‘वीर’ मेहता - प्रथम (रु. 3000/- मात्र) 

डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी - द्वितीय (रु. 2500/- मात्र) 

सुश्री प्रभा मुजुमदार - तृतीय (रु. 2000/- मात्र) 

डॉ. कुमार सम्भव जोशी - चतुर्थ (रु. 1000/- मात्र) एवं 

श्री सदानंद कवीश्वर - पंचम (रु. 1000/- मात्र)। 

(नोट: मूल्यांकन में द्वितीय स्थान पर रही डॉ. संध्या तिवारी संपादन मण्डल की सदस्य होने के कारण नियमानुसार पुरस्कार की पात्र नहीं मानी गयीं। परिणामस्वरूप पुरस्कार-क्रम को आगे बढ़ाया गया है।)


02. इस प्रतियोगिता में व्यक्तिगत लघुकथाओं के मूल्यांकन में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर पुरस्कार विजेता बनी लघुकथाएँ इस प्रकार हैं- 

सुश्री भारती कुमारी की लघुकथा ‘...अब सब ठीक है’ - प्रथम (रु. 3000/- मात्र)

श्री विरेंदर ‘वीर’ मेहता की ‘अंतिम रास्ता’ - द्वितीय (रु. 2500/- मात्र) 

डॉ. कुमार सम्भव जोशी की लघुकथा ‘खाली हाथ’ - तृतीय (रु. 2000/- मात्र) 

सुश्री मीनू खरे की लघुकथा ‘कई मौसमों की स्त्री’ - चतुर्थ (रु. 1000/- मात्र) एवं 

डॉ. संगीता गाँधी की लघुकथा ‘सामयिक संरक्षण’ - पंचम (रु. 1000/- मात्र)।

      सभी विजेता लघुकथाकारों को अविराम साहित्यिकी के संपादन-प्रबंधन परिवार एवं प्रतियोगिता संयोजक की ओर से हार्दिक बधाई। पुरस्कार राशि के वितरण में नियमावली में दिये गए अनुसार समुचित समय पर किया जायेगा। 

      स्वर्ण जयंती समकालीन लघुकथा सम्मान-2021 हेतु नामांकन की प्रक्रिया नियमावली में दिये गए नियमानुसार जुलाई 2021 के अंतिम सप्ताह तक पूरी की जायेगी। 

(उमेश महादोषी : सयोजक, स्वर्ण जयंती समकालीन लघुकथा प्रतियोगिता-2021)