यह ब्लॉग खोजें

राजकुमार कांदू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजकुमार कांदू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 7 मार्च 2019

लघुकथा: पर्दा | राजकुमार कांदु

"अरे-अरे... रुको! कहाँ जा रहे हो? जानते नहीं अब घर में नइकी बहुरिया आ गई है।"
सुशीला ने घर के अंदर के कमरे में जा रहे रामखेलावन को आगे बढ़ने से रोका।

"अरे वही बहुरिया है न गोपाल की अम्मा जो ब्याह के पहले स्टेज पर गोपाल के बगल वाली कुर्सी पर बैठी रही...? अब उसमें का बदल गया है कि हम उसको देख नहीं सकते और उ हमरे सामने नहीं आ सकती?" रामखेलावन ने कहा।


राजकुमार कांदु
मुम्बई