यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 29 दिसंबर 2025

2025 की श्रेष्ठ लघुकथा

आदरणीय लघुकथाकार महोदय/महोदया,

सादर नमस्कार।

हिंदी लघुकथा के समकालीन परिदृश्य को रेखांकित करने के उद्देश्य से वर्ष 2025 में आप द्वारा लिखित और स्व-चयनित श्रेष्ठ लघुकथाओं को लघुकथा-दुनिया ब्लॉग पर संकलित किये जाने का विचार है।

इस संकलन की विशिष्टता यह होगी कि इसमें सम्मिलित लघुकथाएँ आप द्वारा स्वयं चयनित होंगी, अर्थात् आप अपनी दृष्टि में वर्ष 2025 की अपनी सर्वश्रेष्ठ लघुकथा इस हेतु भेज सकेंगे।

इससे यह संग्रह रचनात्मक आत्ममूल्यांकन और समकालीन संवेदना का प्रमाणिक दस्तावेज बनेगा।

आपसे विनम्र अनुरोध है कि:
  • वर्ष 2025 में लिखित (प्रकाशित/अप्रकाशित) आपके अनुसार अपनी श्रेष्ठ लघुकथा
  • संक्षिप्त रचनात्मक परिचय
  • संपर्क विवरण
4 जनवरी 2026 तक निम्न गूगल फॉर्म द्वारा भेजने का कष्ट करें:
https://forms.gle/XniKGVefwzVX63xa8

गूगल फॉर्म के अतिरिक्त अन्य माध्यम से ना भेजें।

आपका सहयोग इस संकलन को सार्थक, प्रतिनिधि और स्मरणीय बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। आशा है आप इस साहित्यिक प्रयास का हिस्सा बनकर हिंदी लघुकथा को और समृद्ध करेंगे।

(इस हेतु अन्य कोई शुल्क नहीं है। आपका रचनात्मक साहित्यिक योगदान स्वयं में अमूल्य है।)


उपरोक्त को आपके अन्य लघुकथाकार मित्रों से भी साझा करने का निवेदन है।

सादर
टीम लघुकथा दुनिया
iBlogger द्वारा Best Indian Hindi Blog से सम्मानित 
ब्लॉगर ऑफ द ईयर 2019 का सम्मान प्राप्त

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें