यह ब्लॉग खोजें

प्राची डिजिटल पब्लिकेशन्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्राची डिजिटल पब्लिकेशन्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 1 अप्रैल 2020

लघुकथा संग्रह : लम्हे | आयोजक: प्राची डिजिटल पब्लिकेशन्स | सह-आयोजक: लघुकथा दुनिया


'लम्हे' लघुकथा संग्रह का उद्देश्य

‘लम्हें’ लघुकथा संग्रह के लिए आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य लघुकथा लेखन के क्षेत्र में नये व पुराने साहित्यकारों को प्रोत्साहित करना है। लघुकथा विधा के लेखकों को सम्मानित करने के साथ ही उनके साक्षात्कार को प्रकाशित कर दुनिया को लघुकथा लेखकों से परिचित कराना है। हमारा प्रयास लघुकथा विधाके उत्थान के लिए छोटा सा सहयोग है।


'लम्हे' लघुकथा संग्रह में शामिल होने के लिए नियम व शर्ते

✔ लम्हे’ लघुकथा संग्रह में प्रकाशन हेतु किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।

✔ लम्हे’ लघुकथा संग्रह के लिए आयोजित प्रतियोगिता में कोई भी लेखक, ब्लॉगर व साहित्यकार प्रतिभाग कर सकता है।

✔ ‘लम्हे’ लघुकथा संग्रह के लिए भेजी जानी वाली लघुकथा किसी भी विषय पर लिखी जा सकती है। (एक प्रतिभागी अधिकतम 4 प्रविष्टियां भेज सकता है)।

✔ ‘लम्हे’ लघुकथा संग्रह के लिए लघुकथा भेजने से पूर्व ध्यान दें कि उनकी भेजी गई रचना अन्य कहीं भी अर्थात किसी भी वेब पत्रिका या प्रिन्ट पत्रिका या समाचार पत्र में प्रकाशित न हो।

✔ हमारी संपादकीय टीम द्वारा संबधित लेखक व साहित्यकार द्वारा भेजी गई रचना अन्य कहीं भी प्रकाशित पाए जाने पर संपादकीय टीम उसे संग्रह में शामिल नहीं करेगी और न दुबारा उस लेखक पर विचार करेगी।

✔ निर्णायक मंडल द्वारा ‘लम्हे’ लघुकथा संग्रह के लिए प्राप्त किसी भी लेखक की निरस्त रचना पर पुनः विचार नहीं किया जायेगा और प्राची डिजिटल पब्लिकेशन किसी भी निर्णय के लिए स्वतंत्र होगा।

✔ लघुकथा सर्वथा मौलिक एवं अप्रकाशित होनी चाहिए। इस सन्दर्भ में होने वाले किसी भी वाद-विवाद के लिए केवल लेखक जिम्मेवार होगा।

✔ ‘लम्हे’ लघुकथा संग्रह का प्रकाशन प्रतिभा खोज एवं लघुकथा लेखन प्रोत्साहन हेतु आयोजित स्पर्द्धा है, अत: प्राची डिजिटल पब्लिकेशन लेखक को रॉयल्टी देने के लिए बाध्य नहीं है।

✔ अंतिम तिथिः इंतज़ार करिए

कैसे प्रतिभाग करें

✔ सर्वप्रथम लेखक स्वयं को iBlogger में पंजीकृत करें।

✔ Dashboard पर लॉगइन कर New Post कंपोज करें और Category में Lamhe चयनित करें। यदि आप पोस्ट करते समय Lamhe कैटेगरी का चयन नहीं करते हैं, तो आपकी रचना पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।




लेखक काे पुरस्कार स्वरूप मिलने वाले अन्य लाभ


  • ‘लम्हे’ लघुकथा संग्रह के लिए चुनी गई श्रेष्ठ लघुकथाओं को स्थान दिया जायेगा और चयनित लेखकों का साक्षात्कार वेब पोर्टल indiBooks.in में प्रकाशित किया जायेगा। यदि लेखक ब्लॉगर है, तो iBlogger में भी साक्षात्कार प्रकाशित किया जायेगा।
  • लम्हे’ लघुकथा संग्रह की ई-बुक सभी प्रतिभागियों को नि:शुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही देश-विदेश के सभी ई-बुक स्टोर पर पाठकों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। वहीं, ‘लम्हें’ लघुकथा संग्रह का पेपरबैक संस्करण भी प्रकाशित किया जायेगा, जिसे सम्मानित प्रतिभागियो को नि:शुल्क उपलब्ध कराने के लिए प्राची डिजिटल पब्लिकेशन बाध्य नहीं है, लेकिन यदि लेखक पेपरबैक प्रतियां प्राप्त करना चाहते है, तो उन्हे 40% छूट पर उपलब्ध कराई जायेगी।
  • प्राची डिजिटल पब्लिकेशन की ओर से लेखक व साहित्यकार को ‘लम्हे’ लघुकथा संग्रह में प्रतिभाग करने के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा।
  • लेखक यदि भविष्य में कोई भी पुस्तक प्रकाशित कराना चाहता है, तो प्राची डिजिटल पब्लिकेशन की ओर से उसे किसी भी प्रीमियम सेल्फ पब्लिशिंग योजना में 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जायेगी।

या

  • 100 पृष्ठों की कविता, कहानी या गज़ल की किताब मात्र 6,000/- रूपये देकर प्रकाशित करा सकता है। जिसमे लेखक को 20 लेखकीय प्रतियां, पुस्तक की डिजाइन, ISBN, अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नेपडील पर पुस्तक की उपलब्धता एवं Unlimited Inventory Management की सुविधा दी जायेगी।


Source: https://www.iblogger.prachidigital.in/lamhe/