यह ब्लॉग खोजें

हिंदी लेखनी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हिंदी लेखनी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 30 अक्तूबर 2019

हिंदी लेखनी पर मेरी दो लघुकथाएं


हिंदी लेखनी (hindilekhani.com) मेरी दो लघुकथाओं अदृश्य जीत औरआतंकवादी का धर्म  को स्थान मिला है।  इन्हें हिंदी लेखनी के निम्न लिंक पर पढ़ा जा सकता है:

अदृश्य जीत / डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी
https://www.hindilekhani.com/23409/

आतंकवादी का धर्म  / डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी
https://www.hindilekhani.com/22679/


इन लघुकथाओं को लघुकथा दुनिया पर भी पढ़ सकते हैं:

आतंकवादी का धर्म

वो चारों यूं तो अलग-अलग सम्प्रदायों से थे, लेकिन उन्हें सिखाया गया था कि उनका धर्म लोगों को मारना-काटना ही है। आज भी वो चारों एक साथ इसी इरादे से निकले। 

मार-काट करते हुए आगे बढ़ ही रहे थे कि एक का धर्म-स्थल आया, उसने वहां मार-काट करने के लिये मना किया तो बाकी तीन ने उसी को काट कर वहाँ मार-काट मचा दी। 

फिर कुछ और आगे बढे तो दूसरे का पूजा-घर आया, उसने मना किया तो बाकी दो ने उसकी हत्या कर वहाँ मार-काट की।

थोड़ा और आगे जाने पर तीसरे का प्रार्थना-स्थल आया, उसने मना किया तो चौथे ने उसका गला काट कर अकेले ही वहाँ मार-काट कर दी।

चौथा और आगे बढ़ा तो उसका अपना धार्मिक-स्थल आया, वो वहाँ से चुपचाप सिर झुका कर आगे निकल ही रहा था कि पीछे से एक गोली चली और उसकी पीठ के रास्ते सीने में धंस गयी।

मरते-मरते उसने पीछे देखा तो उसकी आँखें आश्चर्य से फ़ैल गयी, उसे गोली मारने वाला एक राजनेता था, जिसे उसने हर धार्मिक-स्थल पर सबसे पहले भागते हुए देखा था।
-0-


अदृश्य जीत को यहाँ पर क्लिक / टैप कर पढ़ा जा सकता है:
https://laghukathaduniya.blogspot.com/2019/06/blog-post_20.html