यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 16 मई 2019

लघुकथा प्रतियोगिता : फेसबुक समूह साहित्य संवेद द्वारा प्रस्तावित

फेसबुक समूह साहित्य संवेद में दिव्या राकेश शर्मा की पोस्ट से 

नमस्कार साथियों,

फेसबुक समूह साहित्य संवेद  लघुकथा प्रतियोगिता का आयोजन करवा रहा है। प्रतिभागियों से नवीन व ज्वलंत विषयों पर लेखनी चलानी की अपेक्षा है और हमें विश्वास है कि हमारी यह अपेक्षा व्यर्थ नहीं जायेगी।
प्रतियोगिता के नियम इस प्रकार हैं:
1. रचना मौलिक, स्वरचित और पूर्णतः अप्रकाशित (न केवल पत्र-पत्रिका वरन व्हाट्सएप और फेसबुक पर भी प्रकाशित न हो) होनी चाहिए।
2. एक प्रतिभागी एक और केवल एक रचना ही प्रतियोगिता में भेज सकता है।
3. भाषा की शुद्धता का ध्यान रखें। रचना भेजने से पहले अशुद्धियों को ठीक कर लें। पोस्ट करने के बाद संपादित (एडिट) करना अमान्य होगा।
4 . समीक्षक दो वरिष्ठ साहित्यकार होंगे।
आप सबसे अनुरोध है कि लघुकथा विधा में अपनी कल्पना को उड़ान दें और अपनी सर्वश्रेष्ठ रचना के साथ इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का हिस्सा बनें।
5. आप सबसे विनम्र निवेदन है कि अपने साथियों की रचनाओं पर अपनी बहुमूल्य समीक्षात्मक टिप्पणी भी जरूर दें। एडमिनगण इस प्रतियोगिता से दूर रहेंगे।
इस प्रतियोगिता हेतु किसी भी सुझाव का हार्दिक स्वागत है। निस्संकोच अभिव्यक्त करें।
समय सीमा: शनिवार 25/05/19 प्रातः 7 बजे से रविवार 26/05/19 सायं 10 बजे तक।
इस अवधि में प्रतियोगिता से इतर अन्य रचना पूर्णतः वर्जित होगी।आशा है कि सभी सदस्यगण इसका विशेष ध्यान रखेंगे।
(आप सब तो प्रतियोगिता में शामिल हैं ही, साथ में अपने मित्रों को भी शामिल होने के लिये प्रेरित करें।)

अतुल मल्लिक 'अनजान' जी की तरफ से इस प्रतियोगिता हेतु घोषणा

निर्णायक मंडल द्वारा चयनित प्रथम लघुकथा को मैं अपनी साहित्यिक पत्रिका #देहाती_दर्शन में प्रकाशित भी करूंगा, प्रकाशित होने के बाद दो प्रति रजिस्टर डाक से भेजूंगा भी।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें