यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 28 दिसंबर 2021

समकालीन लघुकथा स्वर्ण जयन्ती सम्मान 2021

समकालीन लघुकथा स्वर्ण जयन्ती सम्मान 2021 का परिणाम अविराम साहित्यिकी की प्रधान सम्पादिका की अनुमति से सभी मित्रों के समक्ष रखा जा रहा है। इस योजना में 15 प्रतिभागियों को ‘स्वर्ण जयन्ती समकालीन लघुकथा प्रतियोगिता 2021’ के आधार पर नामांकित किया गया था। इन प्रतिभागियों से आमंत्रित सामग्री- लघुकथाएँ और समकालीन लघुकथा के विकास में उनके योगदान सम्बन्धी विवरण का मूल्यांकन समकालीन लघुकथा के दो वरिष्ठ विशेषज्ञों श्री भगीरथ परिहार एवं डॉ. बलराम अग्रवाल तथा अविराम साहित्यिकी के संपादक मण्डल के दो सदस्यों- डॉ. उमेश महादोषी एवं डॉ. सुरेश पाण्डेय सपन द्वारा किया गया। दोनों विशेषज्ञों को कुल 60 अंक (प्रत्येक को लघुकथाओं के लिए 22.5 अंक तथा अन्य योगदान के लिए 7.5 अंक) निर्धारित किए गये थे। तथा संपादकीय टीम को कुल 40 अंक (डॉ. उमेश महादोषी को लघुकथाओं के लिए 20 अंक तथा अन्य योगदान के लिए 10 अंक एवं डॉ. सुरेश पाण्डेय सपन को लघुकथाओं के लिए 10 अंक) निर्धारित किए गये थे। इस प्रकार कुल 100 अंको में से 75 अंक के आधार पर लघुकथाओं का और 25 अंको के आधार पर लघुकथा के विकास में योगदान (जिसमें लघुकथा संग्रहों का प्रकाशन, सम्पादकीय योगदान, लघुकथा विमर्श/समीक्षा-समालोचना यानी आलेख कार्य, प्राप्त सम्मान-पुरस्कार आदि, इण्टरनेट आदि विभिन्न माध्यमों से अन्य योगदान आदि कार्य शामिल थे) का मूल्यांकन किया गया। समग्र मूल्यांकन (लघुकथाओं एवं लघुकथा के विकास में योगदान) के समेकित अंकों (चारों मूल्यांकनकर्ताओं के कुल योग यानी 100 अंकों) के आधार पर प्राप्त अंक (कोष्ठक में उनका मेरिट अनुक्रम) इस प्रकार हैं-

1. डॉ. संध्या तिवारी- 84.3           (1)

2. सुश्री ज्योत्स्ना ‘कपिल’- 76.0    (4)

3. सुश्री सविता इन्द्र गुप्ता- 77.1   (3)

4. श्री विरेंदर ‘वीर’ मेहता- 73.9  (6)

5. डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी- 83.6 (2)

6. डॉ. कुमार सम्भव जोशी- 74.6  (5)

7. डा. उपमा शर्मा- 71.1          (9)

8. डॉ. शैल चन्द्रा- 61.0           (13)

9. श्री सदानंद कवीश्वर- 59.3   (14)

10. सुश्री अंकिता भार्गव (स्व.)- 55.3 (15)

11. सुश्री भारती कुमारी- 62.9 (12)

12. सुश्री मीनू खरे- 72.2          (7)

13. सुश्री दिव्या शर्मा- 72.2      (8)

14. डॉ. क्षमा सिसोदिया- 67.6  (10)

15. डॉ. संगीता गाँधी- 65.1       (11)

सभी प्रतिभागियों को व्यक्तिगत सूचना उनके ई मेल से दी जा रही है।


पाँचो विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं- 

डॉ. संध्या तिवारी- प्रथम (सम्मान राशि रु. 8000/- एवं 3000/- कुल 11000/-), 

डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी‘ द्वितीय (कुल सम्मान राशि रु. 5000/-), 

सुश्री सविता इन्द्र गुप्ता- तृतीय (कुल सम्मान राशि रु. 3000/-), 

सुश्री ज्योत्स्ना ‘कपिल’- चतुर्थ (कुल सम्मान राशि रु. 2500/-) एवं 

डॉ. कुमार सम्भव जोशी- पंचम (कुल सम्मान राशि रु. 2000/-)। 


सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई।

अपरिहार्य कारणों से कोई सम्मान समारोह आयोजित करना संभव नहीं है, अतः सम्मान राशि एवं प्रमाण पत्र आगामी दो सप्ताह में पंजीकृत डाक से भेज दिये जायेंगे।

लघुकथाओं के मूल्यांकन में सभी नामांकितों के मध्य अच्छी प्रतियोगिता रही। अनेक अच्छी लघुकथाएँ सामने आयीं। सभी नामांकित/प्रतिभागी मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएँ। सहयोग के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आदरणीय श्री भगीरथ परिहार जी, डॉ. बलराम अग्रवाल जी एवं डॉ. सुरेश पाण्डेय ‘सपन’ का हार्दिक आभार! स्वर्ण जयन्ती समकालीन लघुकथा प्रतियोगिता 2021 के सभी प्रतिभागियों और मूल्यांकन में शामिल रहे सभी आदरणीय अग्रजों/मित्रों का एक बार पुनः आभार!

संयोजक : उमेश महादोषी 

Source:

https://www.facebook.com/groups/437781706843490/posts/937908666830789

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें