यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 23 मई 2023

क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता 2023

*क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता2023*


क्षितिज  संस्था, इंदौर द्वारा दिनांक 29 अक्टूबर 2023 को इंदौर में  अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन2023 आयोजित किया जा रहा है । इस अवसर पर विश्व लघुकथा प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। लघुकथा प्रतियोगिता में प्रथम सात विजेता लघुकथाकारों  को 

1डॉ सतीश दुबे स्मृति लघुकथा सम्मान ।

2डॉ श्याम सुंदर व्यास स्मृति लघुकथा सम्मान।

3 सुरेश शर्मा स्मृति लघुकथा सम्मान ।

4 विक्रम सोनी स्मृति लघुकथा सम्मान ।

5 पारस दासोत स्मृति लघुकथा सम्मान। 

6 निरंजन जमीदार स्मृति लघुकथा  सम्मान।

7 चंद्रशेखर दुबे स्मृति लघुकथा सम्मान । 

प्रदान किए जाएंगे।


 यह पुरस्कार/ सम्मान 29 अक्टूबर 2023 को इंदौर में होने वाले आयोजन में प्रदान किए जाएंगे । 


लघुकथा प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु सामान्य नियमावली:-

1 - सिर्फ एक लघुकथा जो विधा के मापदंडों के अनुकूल हो, भेजी जाना है।

2 -  लघुकथा का स्वरूप बना रहना चाहिए ।लघुकथा की शब्द सीमा नहीं रखी गई है।

3 - प्रतियोगिता में लघुकथा की भाषा , व्याकरण, वर्तनी, शिल्प ,नवीन विषयों को अतिरिक्त 3  अंक प्रदान किए जाएंगे।

4 - लघुकथा मौलिक ,  अप्रकाशित और अप्रसारित हो । ऐसा एक घोषणा पत्र साथ में संलग्न किया जाए।

5- लघुकथा प्रिंट मीडिया , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, समाज माध्यम, व्हाट्सएप , इत्यादि पर प्रकाशित पाए जाने की  स्थिति में  निरस्त कर प्रतियोगिता से बाहर कर दी जायेगी।

6 - लघुकथा के विषय मानवतावादी , प्रेरक, समाज के लिए मार्गदर्शक हों । धर्म ,जाति, संप्रदाय आदि पर कटाक्ष अथवा व्यंग्य करने वाली लघुकथाओं को प्रतियोगिता में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।

7- प्रयोग के बहाने से लघुकथा के मूल शिल्प से छेड़छाड़ वाली लघुकथाएं प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकेंगी।

8 लघुकथा केवल मुख्य ईमेल बॉडी में पेस्ट करें अथवा वर्ड फाईल में अटैच करें। पीडीएफ, हाथ से लिखकर इमेज के रुप में या अन्य किसी स्वरुप में भेजी गई लघुकथाएं मान्य नहीं की जाएंगी।

9 - निम्न ईमेल पते के अलावा किसी भी अन्य माध्यम से भेजी गई लघुकथाएं मान्य नहीं होंगी। 

10 लघुकथा प्रतियोगिता के परिणाम संस्था अध्यक्ष द्वारा घोषित किए जाएंगे।

 11-प्रतियोगिता के निर्णय निर्णायकों के होंगे जो  सर्वमान्य होंगे। उन पर किसी भी प्रकार का विवाद मान्य नहीं होगा।  किसी भी प्रकार के न्यायिक हस्तक्षेप की स्थिति  में न्याय क्षेत्र इंदौर रहेगा।

12-क्षितिज संस्था के सदस्य इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। उनके संदर्भ में एक अलग योजना हैं जो उन्हें व्यक्तिगत रूप से सूचित की जा रही है।

13-पुरस्कृत एवं चयनित लघुकथाओं का प्रकाशन क्षितिज पत्रिका के वार्षिक अंक में किया जाएगा, जिसका लोकार्पण 29 अक्टूबर 2023 को होगा।


14 *प्रविष्टि हेतु दिनांक 30/06/2023 तक लघुकथा निम्न पते पर भेजें।* 


kshitijlaghukatha@gmail.com


भवदीय

अंतरा करवड़े

संयोजक

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें