यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 22 अप्रैल 2019

लघुकथा समाचार: लघुकथा संग्रह 'शब्द इतिहास लिखेंगे' का लोकार्पण

नवभारत टाइम्स | Apr 22, 2019


मुंबई: साहित्यिक संस्था 'खारघर चौपाल' और 'साहित्य सफर' के तत्वावधान में आरके पब्लिकेशंस से प्रकाशित व सेवा सदन प्रसाद एवं डिंपल गौड़ 'अनन्या' के साझा लघुकथा संग्रह 'शब्द इतिहास लिखेंगे' का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम डॉ. सतीश शुक्ला की अध्यक्षता तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. पुरुषोत्तम दुबे (इंदौर) व लेखक रमेश यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। संचालन व्यंग्यकार डॉ. अनंत श्रीमाली ने किया। इस मौके पर मनोहर अभय, अरविंद राही, राम कुमार, गंगा शरण, नगरसेविका हर्षदा उपाध्याय, राजेश श्रीवास्तव, अलका पांडे, अमर उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Source:
https://navbharattimes.indiatimes.com/metro/mumbai/other-news/todays-city-brief/articleshow/68980909.cms

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें