यह ब्लॉग खोजें
मंगलवार, 19 नवंबर 2019
सोमवार, 18 नवंबर 2019
पुस्तक समीक्षा | लघुकथा कलश - चतुर्थ महाविशेषांक | कल्पना भट्ट
प्रतीक्षा की घड़ी तब खत्म हुई जब हमारे पोस्टमैन साहिब ने ‘लघुकथा कलश का चौथा महाविशेषांक’ मेरे हाथ में थमाया। प्लास्टिक कवर की डबल पैकिंग में लिपटी हुई इस पत्रिका के आकर्षक आवरण ने कोतुहल जगाया। हरे और पीले रंग के इस पृष्ट पर एक फूल बना है जिसकी पंखुड़ियाँ चहुँ ओर उडती नज़र आ रही हैं। अपनी जिज्ञासा को शांत करने हेतु इस फूल की जानकारी एकत्रित करने हेतु गूगल की सहायता ली। इस फूल को सिंहपर्णी कुकरौंधा कहा जाता है, इसे डेंडिलियन(Dandelion) भी कहते हैं।Dandelion एक फ्रैंच शब्दावली Dand de lion है जिसका अर्थ है शेर के दांत और यह नाम इस फूल की पत्तियों के नुकीले आकार के कारण दिया गया है। इसी खोज में इसी तरह के एक और फूल की जानकारी मिली ’शिरीष का फूल’ जिस पर हिन्दी साहित्य के एक महान हस्ताक्षर आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी का एक बहुत ही सुंदर ललित निबंध पढ़ने को मिला, जिसमें उन्होंने शिरीष के फूल की तुलना एक ऐसे अवधूत (अनासक्त योगी) से की है जो ग्रीष्म की भीषण तपन सह कर भी खिला रहता है। दोनों ही फूलों की पंखुड़ियाँ बेहद हल्की होती हैं परन्तु दोनों ही अपना-अपना महत्त्व रखते हैं। जहाँ एक तरफ सिंहपर्णी बारहमासी खरपतवार है, जिसकी जड़ें मांसल पर मिटटी में गहराई तक पहुँच जाती है। यह फूल नदी किनारे, तालाब किनारे, बंजर वाली जगहों पर और घर के गमलो में भी उगाया जा सकता है, वहीं दूसरी ओर शिरीष का पेड़ होता है जिसके फूल तो हलके होते हैं, परन्तु इसका फल बहुत कठोर होता है। लघुकथा लेखन और उसकी रचना प्रक्रिया के लिए इस प्रतीकात्मक आवरण को देखकर इस पत्रिका के संपादक योगराज प्रभाकर की सोच, लघुकथा विधा के लिए उनकी चिंता और जीवन संघर्ष को लेकर उनके चिंतन को नमन करने का मन करता है।

इनके अलावा अनेक लेखक ऐसे भी हैं जिन्होंने वस्तुतः रचना प्रक्रिया को ठीक से समझा ही नहीं, कुछ लोगों की रचना प्रक्रिया वास्तविकता के स्थान पर बनावटी पन अधिक झलकता है। अच्छे लघुकथाकारों की रचनाप्रक्रिया से नयी पीढ़ी बहुत कुछ सीख सकती है। इसके अतिरिक्त ‘सगरमाथा की गोद से’ (नेपाली लघुकथाएँ) के स्तम्भ में 8 लेखकों की रचनाएं प्रकाशित की गयी हैं, जिनसे नेपाली भाषा में लिखी जा रही लघुकथाओं के विषय में बहुत कुछ जाना जा सकता है। इसके अतिरिक्त 6 पुस्तकों की क्रमशः प्रो. बी.एल .आच्छा. द्वारा लिखित; प्रताप सिंह सोढ़ी की पुस्तक 'मेरी प्रिय लघुकथाएँ', अंतरा करवड़े द्वारा लिखित डॉ. चंद्रा सायता की पुस्तक: 'माटी कहे कुम्हार से', रजनीश दीक्षित द्वारा लिखित आशीष दलाल के लघुकथा संग्रह 'गुलाबी छाया नीले रंग', कल्पना भट्ट द्वारा लिखित डॉ रामकुमार घोटड़, डॉ.लता अग्रवाल की पुस्तक: 'किन्नर समाज की लघुकथाएँ', बी.एल.आच्छा द्वारा लिखित मुरलीधर वैष्णव की लघुकथा पुस्तक 'कितना कारावास' और रवि प्रभाकर द्वारा लिखित मार्टिन जॉन की पुस्तक 'सब खैरियत है (लघुकथा संग्रह)' की समीक्षाओं का प्रकाशन हुआ है, जिन्हें पढ़कर सम्बंधित पुस्तकों का अवलोकन करने को मन होता है। इसके अतिरिक्त लघुकथा कलश तृतीय महाविशेषांक की समीक्षाओं का प्रकाशन हुआ है। इनमें डॉ. ध्रुव कुमार, और डॉ. नीरज शर्मा ‘सुधांशु’ की समीक्षाओं को विशेष रूप से प्रकाशित किया गया है। इनके अलावा ‘मृणाल आशुतोष’, ‘कल्पना भट्ट’, ‘दिव्या राकेश शर्मा’, ‘लाजपत राय गर्ग’ को समीक्षा प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय 1 और 2 समीक्षाओं का भी प्रकाशन किया गया है। यह सभी समीक्षाएं तृतीय महाविशेषांक के साथ पूरा-पूरा न्याय करती प्रतीत होती हैं और इन सब से ऊपर जो विशेष रूप से चर्चा के योग्य है वो है ‘ दिल दिआँ गल्लाँ...’ शीर्षक से प्रकाशित योगराज प्रभाकर का सम्पादकीय जिसमें उन्होंने रचना प्रक्रिया को स्पष्ट करते हुए लिखा है। वस्तुतः रचना प्रक्रिया अभिव्यंजना से अभिव्यक्ति का लम्बा सफ़र है। रचना प्रक्रिया रचनात्मक अनुभूति की प्रक्रिया है, अतः इसके साहित्यिक महत्त्व को नज़रंदाज़ नहीं किया जा सकता। इसके अतिरिक्त सम्पादकीय में रचना प्रक्रिया से जुडी अनेक ऐसी बातों की चर्चा है, जो नयी पीढ़ी का मार्गदर्शन कर सकती है। आखरी पृष्ठ पर योगराज प्रभाकर द्वारा काव्यात्मक समीक्षा भी बहुत प्रभावशाली बन पड़ी है।
चार सो पचास रुपये मूल्य के इस अंक का अपना एक ऐतिहासिक महत्त्व बन गया है। जिसे विस्मृत नहीं किया जा सकता। अपनी इन तमाम विशेषताओं के कारण यह अंक प्रत्येक लघुकथाकार के लिए, संग्रहनीय बन गया है।
-0-
कल्पना भट्ट
श्री.द्वारकाधीश मंदिर, चौक बाज़ार,
भोपाल - 462001,
मो. 9424473377
रविवार, 17 नवंबर 2019
लघुकथा वीडियो : चुप | लेखक: रामकुमार आत्रेय | स्वर: आयाम मेहता
आदरणीय रामकुमार आत्रेय 29 सितम्बर 2019 को अपना शरीर त्याग गये थे। उन्हें श्रद्धांजलि स्वरुप उनके बहुचर्चित लघुकथा संग्रह 'बिन शीशों का चश्मा' में से एक लघुकथा 'चुप'
शनिवार, 16 नवंबर 2019
शुक्रवार, 15 नवंबर 2019
गुरुवार, 14 नवंबर 2019
बुधवार, 13 नवंबर 2019
सदस्यता लें
संदेश (Atom)