यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 23 नवंबर 2021

वरिष्ठ लघुकथाकार डॉ. उमेश महादोषी जी द्वारा रचनाऍं और आलेख आमंत्रित

अविराम साहित्यिकी के वर्ष 2022 में लघुकथा से जुड़े दो विशेषांक


अविराम साहित्यिकी का अप्रैल-जून 2022 अंक सुप्रसिद्ध लघुकथा मर्मज्ञ डॉ. बलराम अग्रवाल जी के लघुकथा साहित्य में योगदान पर केंद्रित होगा। इस अंक के लिए डॉ. बलराम अग्रवाल जी के लघुकथा में योगदान पर संक्षिप्त आलेख एवं सारगर्भित टिप्पणियां 15 जनवरी 2022 तक ईमेल (aviramsahityaki@gmail.com) पर टाइप रूप में यूनिकोड या कॄतिदेव 010 फॉन्ट में सादर आमंत्रित हैं।

इस अंक के बाद एक अंक सुप्रसिद्ध लघुकथाकार श्री रामेश्वर काम्बोज हिमान्शु के लघुकथा में योगदान पर केंद्रित होगा। इसके लिए भी संक्षिप्त आलेख/सारगर्भित टिप्पणियां उपरोक्तानुसार 15 फरवरी 2022 तक उक्त ईमेल पर सादर आमंत्रित हैं।

उपरोक्त दोनों विशेषांकों में कुछ पृष्ठ पत्रिका के आजीवन सदस्यों की लघुकथाओं के लिए भी निश्चित किये जायेंगे। अतः जो आजीवन सदस्य मित्र लघुकथाएँ लिखते हैं, अपनी तीन-तीन श्रेष्ठ लघुकथाएँ उक्त ईमेल द्वारा भेजने का कष्ट करें। जो आजीवन सदस्य लघुकथाएँ नहीं लिखते हैं, उनके लिए अक्टूबर-दिसम्बर 22 में स्थान दिया जाएगा, जिसके लिए आमंत्रण सूचना जल्दी ही दी जाएगी।

 विषय/कंटेंट का चुनाव मोबाइल 09458929004 पर उमेश महादोषी से बात करके निश्चित कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें