यह ब्लॉग खोजें

कथासृजन प्रकाशन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कथासृजन प्रकाशन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 14 अप्रैल 2019

कथासृजन प्रकाशन की 2019 अखिल भारतीय लघुकथा एवं कहानी प्रतियोगिता - विस्तृत जानकारी:

कथासृजन प्रकाशन की फेसबुक वॉल से
1. रचनाएँ
आप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लघुकथा एवं कहानी भेज सकते हैं। शब्द सीमा इस प्रकार है:-
लघुकथा: अधिकतम 500 शब्द

छोटी कहानी: 500 से 2,000 शब्द
कहानी: 2,000 से 10,000 शब्द

विषय कोई भी हो सकता है।

2. प्रेषण विधि

कथासृजन प्रकाशन को अपनी रचनाएँ ईमेल के द्वारा प्रेषित करें। ईमेल पता है: kathasrijan@outlook.com
रचना ईमेल में ही लिखें अथवा ईमेल के साथ Docx/PDF फ़ाइल संलग्न करें। ईमेल में अपना नाम व सम्पर्क सूचना दें।

3. चयन प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण तिथियाँ

31 मई 2019: रचनाएँ प्रेषित करने की अंतिम तिथि

आपकी रचनाएँ प्राप्त होने के पश्चात हमारे संपादक उनकी समीक्षा करेंगे। मूल्यांकन के आयाम हैं:- मौलिकता, अभिव्यक्ति, एवं विषय की नवीनता। (अपेक्षित स्तर: उचित भाषा, व्याकरण एवं वर्तनी)
कथासृजन प्रकाशन का चयन निर्णय ही अंतिम व मान्य है। चयन प्रक्रिया के विषय में किसी भी रचयिता अथवा उनके प्रतिनिधि से कथासृजन प्रकाशन कोई भी चर्चा व विचार-विमर्श नहीं करेगा।
30 जून 2019: चयनित लेखकों को ईमेल के द्वारा सूचित किया जाएगा। तत्पश्चात हमारे साथ अपनी रचना प्रकाशित करने का निर्णय लेखक का ही होगा। लेखक/लेखिका परिचय पत्र का अनुरोध चयनित लेखकों से ही किया जाएगा।
जिन रचनाओं का चयन नहीं हुआ, उनके लेखकों को भी ईमेल के द्वारा सूचित किया जाएगा। कथासृजन प्रकाशन के चयनकर्ताओं के द्वारा किसी भी रचना के मूल्यांकन के विषय में विस्तृत जानकारी देना संभव नहीं है।
31 जुलाई 2019: "सौंधी" संकलन निर्णित
14 सितम्बर 2019: प्रकाशन एवं ऑनलाइन लोकार्पण. प्रकाशनोपरान्त "सौंधी" पुस्तक ऑनलाइन पुस्तक विक्रेताओं के द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

4. प्रवेश शुल्क
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं है

5 . प्रविष्ट की गई रचना प्रतियोगी की स्वयं लिखित एवं मौलिक हो। कथासृजन प्रकाशन मौलिकता की पूर्ण एवं स्वतंत्र जाँच करने में सक्षम है और "काॅपीराईट" नियमों के प्रति सजग व गम्भीर है।

6. प्रविष्ट की गई रचना पूर्व अप्रकाशित होनी चाहिये

7. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपकी आयु 31 मई 2019 को 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

8. प्रविष्टियों की संख्या के लिए कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है

9. प्रकाशित रचनाओं के लेखकों को सौंधी संकलन की एक प्रति प्रकाशनोपरान्त निःशुल्क दी जाएगी।

10. प्रतियोगिता के संदर्भ में डाक पत्रव्यवहार अथवा फ़ोन के द्वारा संचार संभव नहीं है। आप अपने प्रश्न ईमेल के द्वारा प्रेषित कर सकते हैं।

11. कृपया प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी रचना प्रेषित करने के समय हमें इन नियमों के प्रति अपनी स्वीकृति भी दें।

आभार,
- कथासृजन प्रकाशन