यह ब्लॉग खोजें

स्टोरीमिरर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्टोरीमिरर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 24 फ़रवरी 2020

अंतरराष्ट्रीय लघुकथा प्रतियोगिता


सभी लघुकथाकारों को यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष है कि स्टोरीमिरर एवं लघुकथा दुनिया के संयुक्त तत्वावधान में एक अंतरराष्ट्रीय लघुकथा प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित है। विश्व के सभी देशों के हिंदी लघुकथाकार इस प्रतियोगिता में सादर आमंत्रित हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के नियम व शर्ते निम्नानुसार हैं:

नियम व शर्तें
१.      विश्व के सभी देशों के हिंदी लघुकथाकार इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
२.      एक लघुकथाकार कितनी भी लघुकथाएँ प्रेषित कर सकता है।
३.      लघुकथा स्वरचित हो और स्टोरीमिरर पर पहले से प्रकाशित ना हो। किसी भी दशा में यदि किसी की भी रचना कहीं से भी कॉपी की हुई पाई गई तो वह कानूनी रूप से खुद जिम्मेदार होगा/होगी।
४.      यदि यह पता चलता है कि रचना पहले से ही स्टोरीमिरर पर प्रकाशित हुई है तो आपको रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
५.      लघुकथा के साथ लघुकथा के उद्देश्य को भी पांच-छः पंक्तियों में लिखें। यह आवश्यक है कि लघुकथा जिस उद्देश्य को लेकर कही जा रही है, वह लघुकथा को पढ़ते समय स्वतः ही स्पष्ट हो।
६.      विषय लघुकथाकार द्वारा ही निर्धारित किया जाये। हालांकि लघुकथा आज के समय की किसी विसंगति को उजागर करती हो अथवा समसामयिक सन्देश देती हो।
७.      रचना में किसी भी प्रकार की अश्लीलता नहीं होनी चाहिए।
८.      प्रतियोगिता में कोई भी भाग ले सकता है। आयु आदि का बंधन नहीं है।
९.      प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।
नोट-: कहानी या कविता केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए।


पुरस्कार
१.  उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाली 50 लघु कथाओं का ई-बुक बनाने के साथ-साथ सभी को डीजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
२.  लगातार १० दिनों तक भाग लेने वाले प्रतिभागी को स्टोरिमिरर की तरफ़ २५० रुपये का गिफ्टवॉउचर दिया जायेगा।
३.   प्रत्येक प्रतिभागी को रचना प्रेषित करने पर प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा।

प्रेषण प्रक्रिया
१.       प्रतियोगिता में अपनी रचनाओं को २४ फरवरी से लेकर ४ मार्च तक सबमिट कर सकते हैं।
२.      २५ मार्च २०२० को इस प्रतियोगिता का परिणाम https://www.storymirror.com पर प्रकाशित किया जाएगा।
३.       सबसे ज्यादा पढ़ी गयी रचनाओं को भी विशेष तौर पर उल्लेखनीय स्थान देने के लिये चुना ज़ायेगा।
४.       चूँकि यह प्रतियोगिता आपकी प्रतिभा को परखने हेतु की जा रही है अतः विषय, शिल्प, शैली आदि की नवीनता को प्राथमिकता दी जायगी।
५.     प्रतियोगिता सोहार्दपूर्ण रहे, यह प्रतिभागियों का भी दायित्व है। किसी भी प्रकार के सन्देह, स्पष्टीकरण अथवा शिकायत होने पर कहीं अन्य वार्तालाप के स्थान पर आयोजकों से निसंकोच संपर्क करें। इस हेतु प्रतियोगिता के समय एवं पश्चात् भी hindi@storymirror.com पर इमेल पर संपर्क किया जा सकता है।

रविवार, 9 दिसंबर 2018

राष्ट्रीय लघुकथा प्रतियोगिता (स्टोरीमिरर और लघुकथा के परिंदे फेसबुक समूह द्वारा आयोजित)

स्टोरीमिरर और लघुकथा के परिंदे  फेसबुक मंच के सौजन्य से एक लघुकथा प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई है।


प्रतियोगिता में सहभागिता निम्न URL पर क्लिक करके की जा सकती है:
https://contest.storymirror.com/hindi-competitions/ongoing/lghukthaa-ke-prinde/1a284713-a5d9-4851-b95f-c2c673e46866/introduction

ज्ञात हो कि इसमें सहभागिता करने वाले लघुकथाकार सिर्फ 'लघुकथा के परिंदे' फेसबुक समूह के सदस्य‌ होंगे।

किसी भी विषय पर आपकी अप्रकाशित लघुकथा आमंत्रित की जाती है।

व्यक्ति के अन्दर निहित चिन्तक-प्रवृत्ति का प्रतिफल है लघुकथा, लघुकथा बंद कली की तरह हो ना कि खिले हुए पुष्प की तरह -कान्ता रॉय


Rewards
उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाली 50 लघु कथाओं का ई-बुक बनाने के साथ-साथ सभी को डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।



Rules 
1. रचना स्वरचित, मौलिक व अप्रकाशित हो। किसी भी दशा में यदि किसी की भी रचना कहीं से भी कापी की हुई पाई गई तो वह कानूनी रूप से खुद जिम्मेदार होगा।

2. यदि यह सच्चाई पता चलती है कि रचना पहले से ही कहीं और जगह पर प्रकाशित हुई है तो आप को रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

3. रचना में किसी भी प्रकार की अश्लीलता नहीं होनी चाहिए।

4. प्रतियोगिता में कोई भी भाग ले सकता है।

5. प्रतियोगिता में अपनी रचनाओं को 9 दिसंबर 2018 से लेकर 9 जनवरी 2019 तक सबमिट कर सकते हैं।

6. 10 फरवरी 2019 को इसका परिणाम https://www.storymirror.com पर प्रकाशित किया जाएगा।

7. सबसे ज्यादा पढ़ी गयी रचनाओं को भी विशेष तौर पर उल्लेखनीय स्थान देने के लिये चुना ज़ायेगा।

8. ध्यान रहे:यह आपकी अपनी प्रतिभा को परखने हेतु लॉन्च किया जा रहा है तो प्राथमिकता नवीनता को दी जायगी।

9. इस लघुकथा के परिंदे की प्रतियोगिता में आदरणीया कांता राय जी निर्णायक की भूमिका में हैं, उनका ही फैसला सर्वमान्य होगा|


Languages: Hindi
Content type: Story
Contact person: sant@storymirror.com

Source:
https://contest.storymirror.com/hindi-competitions/ongoing/lghukthaa-ke-prinde/1a284713-a5d9-4851-b95f-c2c673e46866/introduction