यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 8 नवंबर 2021

समीक्षा: लघुकथा संग्रह: ज़िंदा मैं | लेखक: अशोक जैन | समीक्षक: डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी

लघुकथा की सहजता का ध्वजावाहक: ज़िंदा मैं

भगवान श्रीराम ने वनवास के कई वर्ष पंचवटी में व्यतीत किए थे। पंचवटी अर्थात पांच वृक्ष। ये पांच पेड़ थे - पीपल, बरगद, आँवला, बेल तथा अशोक। इन पर एक शोध के बाद वैज्ञानिकों ने पाया कि इन पाँचों के आस-पास रहने से बीमारियों की आशंका कम हो जाती है और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। आज कोरोना और अन्य कई संक्रमणों के बीच में जीवित रह रहे हम सभी के लिए इन पांच वृक्षों में से एक के नाम वाले लेखक-कवि-सम्पादक श्री 'अशोक' जैन का लघुकथा संग्रह  "ज़िंदा मैं" का आवरण पृष्ठ मेरे अनुसार प्रकृति और जलवायु के सरंक्षण का प्रतिनिधित्व करता हुआ इसी बात को इंगित करता है कि उचित रहन-सहन हेतु वृक्षों द्वारा प्रदान की जा रही ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग होना चाहिए। यह किताब खोलने से पहले ही मुझे इसके आवरण चित्र ने मुझे यों प्रभावित किया। वृक्षों की कटाई की आँधियों के बीच कोई 'बूढा बरगद' (इस संग्रह की एक रचना) अपनी हिलती जड़ों के बावजूद आज भी सरंक्षण देता है और कोई नन्ही कोंपल इस परम्परा की संवाहक बन जाती है। इस संग्रह की भूमिका उदीयमान व प्रभावोत्पादक रचनाओं  के लेखक श्री वीरेंदर 'वीर' मेहता ने लिखी है, जो संग्रह का सही-सही प्रतिनिधित्व कर रही है। एक उदीयमान रचनाकार से भूमिका लिखवाने का यह प्रयोग मुझ सहित कई नवोदितों को ऊर्जावान करने में सक्षम है।

भारतवर्ष के इतिहास में उदारता, प्रेम, भय, स्वाभाविकता, सहजता, गरिमा, उन्नति, लक्ष्मी, सरस्वती, स्वास्थ्य, विज्ञान आदि गुण श्रेष्ठतम स्तर पर हैं। ऐसा ही पुरातन साहित्य भी है। इतिहास और पुरातन साहित्य हमें हिम्मत प्रदान करता है, लेकिन जब हम अपने समय का हाल देखते हैं तो उपरोक्त गुणों को तलाशने में ही हाथ-पैर फूल जाते हैं। साहित्य का दायित्व तब बढ़ ही जाता है। महाकवि जयशंकर प्रसाद की कामायनी के मनु की तरह, “विस्मृति का अवसाद घेर ले, नीरवता बस चुप कर दे।” 41 लघुकथाओं के इस संग्रह "ज़िंदा मैं" में भी उपरोक्त गुणों को समय के साथ विस्मृत नहीं होने देने की रचनाएं निहित हैं। यह साहित्य का धर्म भी है ताकि साहित्य सनातन के साथ सतत बना रहे लेकिन सतही न हो। इस संग्रह की भी अधिकतर लघुकथाएं सहज हैं। शून्य को शून्य रहने तक भय नहीं रहता है लेकिन जब वह किसी संख्या के पीछे लग जाता है तो उसका मूल्य तो बढ़ता ही है, मूल्यवान के दिल में किसी भी शून्य के हटने का डर भी बैठ जाता है और वह स्वयं के प्रति भी सजग हो उठता है। संग्रह की पहली रचना 'डर' भी इसी प्रकार के एक भय का प्रतिनिधित्व कर रही है। 'मुक्ति-मार्ग' एक ऐसी रचना है जो सतही तौर पर पढी ही नहीं जा सकती, यदि कोई ऐसे पढ़ता भी है तो वह अच्छा पाठक नहीं हो सकता। 'गिरगिट' यों तो कथनी-करनी के अंतर जैसे विषय पर आधारित है, लेकिन यह भी सत्य है कि अतीत की इस कथा का वर्तमान से कई जगह गहरा सम्बन्ध है। कुछ लघुकथाओं में पात्रों के नाम समयानूकूल नहीं हैं जैसे, 'हरी बाबू', 'हरखू'। हालांकि ये लघुकथाएं समाज के विभिन्न वर्गों की परिस्थितियों का उचित वर्णन कर रही हैं।

कुछ लघुकथाओं में प्रतीकों का इस तरह प्रयोग किया गया है, जो विभिन्न पाठकों में भिन्न-भिन्न विचारों को उत्पन्न कर सकते हैं, उदाहरणस्वरूप, 'टूटने के बाद' व 'दाना पानी'। पुस्तक की शीर्षक रचना मैं-बड़ा के भाव, अहंकार, भोगवादी संस्कृति, पारिवारिक बिखराव के साथ-साथ स्वाभिमान जैसे गुणों-अवगुणों की नुमाइंदगी करती है। इसी प्रकार 'आरपार' में लालटेन को लेकर, 'खुसर-पुसर' में चित्र के द्वारा, 'बोध' में कदमताल व 'माहौल' में  बादलों के जरिए संवेदनाओं को दर्शाया गया है, जो इन रचनाओं को उच्च स्तर पर ले जाता है। 'जेबकतरा' इस संग्रह की श्रेष्ठतम रचनाओं में से एक है, एक गोल्ड मेडलिस्ट परिस्थितिवश जेबकतरा बन अपने ही शिक्षक की जेब काट लेता है, उसकी मानसिकता का अच्छा मनोवैज्ञानिक वर्णन किया गया है। 'पोस्टर' भी ऐसी रचना है जो एक से अधिक संवेदनाओं की ओर संकेत कर रही है। कुछ लघुकथाओं जैसे 'गिरगिट' में कहीं-कहीं लेखकीय प्रवेश भी दिखाई दिया। अधिकतर लघुकथाएँ सामयिक हैं जैसे 'मौकापरस्त'। ज़्यादातर रचनाओं की भाषा चुस्त है, लाघवता विद्यमान है, शिल्प और शैली भी अच्छी व सहज है। कथ्य का निर्वाह भी बेहतर तरीके से किया गया है और सबसे बड़ी बात अधिकतर रचनाएं पठनीय हैं। अशोक जैन जी की कलम कई मुद्दों पर बराबर स्याही बिखेरने की कूवत रखती है। अतः यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि लघुकथा संग्रह "ज़िंदा मैं" साहित्य के सन्मार्ग पर पंचवटी की तरह ऐसे वृक्षों का न केवल बीजारोपण कर रहा है, बल्कि उन वृक्षों के लिए खाद-पानी भी है, जिनसे लघुकथाएँ खुलकर श्वास ले सकती हैं।
-0-

- डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी
928544749
chandresh.chhatlani@gmail.com
-----
लघुकथा संग्रह: ज़िंदा मैं
लेखक: अशोक जैन
प्रकाशक: अमोघ प्रकाशन,गुरूग्राम
मूल्य: ₹80/-

शनिवार, 6 नवंबर 2021

लघुकथा संग्रह: कितना-कुछ अनकहा | लेखिका: कनक हरलालका | समीक्षा: डॉ. चन्द्रेश कुमार छतलानी




"जब व्यक्ति व समाज की विसंगतियों से भरी कोई समस्या हृदय पर आघात कर उसका समाधान खोजने के लिए विवश कर देती है तो कलम स्वतः ही अपने उद्गार प्रकट करने के लिए विवश हो उठती है।"

- कनक हरलालका (अपने लघुकथा संग्रह के लेखकीय वक्तव्य में)

कनक हरलालका जी न केवल एक समर्थ लघुकथाकारा हैं बल्कि एक अच्छी कवयित्री भी हैं। दो विधाओं में महारथ हासिल करने से पहले किसी भी व्यक्ति को  शब्दों का धनी होना होता ही है, जो प्रतिभा श्रीमती हरलालका में विद्यमान है।

लघुकथा विधा में यह एक सर्वमान्य तथ्य है कि लघुकथा विसंगतियों की कोख से जन्म लेती हैं। अपने प्रथम लघुकथा संग्रह में हरलालका कहती हैं कि, "विसंगतियाँ मुझे हमेशा से व्यथित करती रही हैं, इसीलिए मैंने विभिन्न विषयों को अपनी लघुकथाओं का माध्यम बनाया है। धरती के प्राय: सभी रंगो को मैंने इन लघुकथाओं में उतारने की कोशिश की है।"

आज का साहित्यकार नैतिक, राजनैतिक दर्शन के मूल्यों को दर्शाने से पिंड छुड़ाता दिखाई नहीं देता वरन इन्हें दर्शा कर अपनी रचनाओं के सौन्दर्य में वृद्धि करता है। इस संग्रह में भी इसी तरह की सत्तासी लघुकथाएं संग्रहित हैं। पहली लघुकथा 'प्यास' से लेकर अंतिम लघुकथा 'भेड़िया आया' कुछ न कुछ प्रभाव ज़रूर छोड़ जाती है। किसी रचना की भाषा तो किसी का शिल्प, कथ्य, विषय, संवेदना और/या शीर्षक प्रभावोत्पादक हैं। लघुकथाओं में मानव सम्बन्धी मूल्यों की वृद्धि का भाव यदि विद्यमान हो तो न केवल रचना उत्तम बल्कि कालजयी बनने का सामर्थ्य भी रखती हैं। इस संग्रह की 'गांधी को किसने मारा' भी एक ऐसी रचना है जो गांधी जी के आदर्श और मूल्यों के ह्वास को दर्शा रही है। 'इनसोर' लघुकथा का शीर्षक कलात्मक और उत्सुकता पैदा करने वाला है। इसी प्रकार 'वयसन्धि', 'कठपुतलियाँ', 'दरकन', 'पुनर्जीवी', 'असूर्यम्पश्या', आदि लघुकथाओं के शीर्षक भी उत्तम हैं।

मज़दूरों के इन्श्योरेंस पर आधारित लघुकथा 'इनसोर' की यह पंक्ति झकझोर देती है कि //"साहब... भूख से मरने पर भी इनसोर का रुपिया मिलेगा क्या...?"// लघुकथा 'सगाई की अंगूठी' का अनकहा आकर्षित करता है। 'वयसन्धि' की भाषा और यह पंक्ति कि // गरीबों की लड़कियां  बचपन से सीधे बड़ी हो जाती हैं// प्रभावित करती है। जहाँ “भीड़” की पंचलाइन उद्वेलित करती है वहीं 'अनुदान' का विषय और उसका निर्वाह काफी बढ़िया है। 'दरकन' लघुकथा का सौन्दर्य इस बात में है कि हर पंक्ति में नायिका विद्यमान होकर भी कहीं नहीं है। पुराने विषय की होकर भी इस रचना का शिल्प महत्वपूर्ण है। 'जंगली', 'उन्होंने कहा था', 'भेड़िया आया' व 'एकलव्य' भी प्रभावित करती रचनाएं हैं। कहीं-कहीं उपदेशात्मकता ज़रूर प्रतीत हुई, जिसे कम किया जा सकता था।

नैतिक, सामजिक, राजनैतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक आदि मानवीय मूल्यों के संक्रमण को दर्शाती इस संग्रह की अधिकतर रचनाएं पैनी हैं, परिपक्व हैं और अपनी बात बिना किसी लाग-लपेट के कहने में समर्थ हैं। समग्रतः यह संग्रह न केवल पठनीय बल्कि संग्रहणीय भी है।

-०-


- डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी

chandresh.chhatlani@gmail.com

9928544749


लघुकथा संग्रह: कितना-कुछ अनकहा

लेखिका: कनक हरलालका

प्रकाशन : दिशा प्रकाशन, दिल्ली

मूल्य : ₹३००

पृष्ठ : १२०

गुरुवार, 4 नवंबर 2021

Five key elements of a Short-Story, can also be applied on Hindi Laghukatha

What makes the authors such remarkable short story writers? They are true masters at combining the five key elements that go into every great short story: character, setting, conflict, plot and theme.

A character is a person, or sometimes even an animal, who takes part in the action of a short story or other literary work.

The setting of a short story is the time and place in which it happens. Authors often use descriptions of landscape, scenery, buildings, seasons or weather to provide a strong sense of setting.

A plot is a series of events and character actions that relate to the central conflict.

The conflict is a struggle between two people or things in a short story. The main character is usually on one side of the central conflict.

On the other side, the main character may struggle against another important character, against the forces of nature, against society, or even against something inside himself or herself (feelings, emotions, illness).

The theme is the central idea or belief in a short story.


Source:

https://users.aber.ac.uk/jpm/ellsa/ellsa_elements.html

बुधवार, 3 नवंबर 2021

फेसबुक समूह साहित्य संवेद में लघुकथा प्रतियोगिता

 श्री मृणाल आशुतोष द्वारा प्रसारित।

नमस्कार साथियो,

शुभ संध्या!!!

आपका अपना समूह साहित्य संवेद साहित्यिक आयोजन के प्रति सतत कटिबद्ध  है। अगली कड़ी में लघुकथा प्रतियोगिता का आयोजन 26-27 नवम्बर 2021 को सुनिश्चित हुआ है। प्रतियोगिता का फलक विस्तृत हुआ है और प्रतिष्ठित पत्रिका किस्सा-कोताह भी इसमें सहभागी बनी है।

प्रतियोगिता को बेहतर बनाने हेतु कुछ नियम निर्धारित किए हैं। सभी रचनाकारों से अनुरोध है कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए दिये गये नियमों का पालन करें। प्रतिभागियों से नवीन व ज्वलंत विषयों पर लेखनी चलाने की अपेक्षा रहेगी।

प्रतियोगिता के नियम इस प्रकार हैं:

1. रचना मौलिक, स्वरचित और पूर्णतः अप्रकाशित (न केवल पत्र-पत्रिका वरन फेसबुक, व्हाट्सएप, वेबसाइट और ब्लॉग आदि  पर भी प्रकाशित न हो) होनी चाहिए।

2. एक प्रतिभागी एक और केवल एक ही रचना प्रतियोगिता में भेज सकते हैं।

3.प्रतियोगिता में भेजी हुई रचना प्रतियोगिता के परिणाम आने तक कहीं और न भेजें और न ही पोस्ट करें। अन्यथा यह पुरस्कार की दौड़ से बाहर मानी जायेगी।

4. भाषा की शुद्धता का ध्यान रखें। रचना भेजने से पहले अशुद्धियों को ठीक कर लें। पोस्ट करने के बाद संपादित (एडिट) करना अमान्य होगा।

5. प्रतिभागी रचना निर्धारित तिथि(26-27 नवम्बर 2021) को साहित्य संवेद समूह में कर सकते हैं या अपने वाल पर।

अगर अपने वाल पर पोस्ट करते हैं तो पोस्ट करने के पश्चात लघुकथा, लघुकथा का लिंक, पूरा पता मोबाइल नंबर के साथ sahitya.samved@gmail.com पर मेल भी कर दें।

6. कृपया रचना के शीर्ष में #साहित्य_संवेद_किस्सा_कोताह_लघुकथा_प्रतियोगिता अवश्य अंकित करें। रचना के अंत में ई मेल आईडी अवश्य अंकित करें।

 एडमिनगण भी पुरस्कार के इतर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।

प्रतियोगिता के प्रथम और द्वितीय विजेता को भवभूति मिश्र रचित लघुकथा संग्रह 'बची-खुची सम्पत्ति'+मधुदीप संपादित पड़ाव और पड़ताल का कोई एक खण्ड+ संतोष सुपेकर सम्पादित 'उत्कंठा के चलते'

तृतीय पुरस्कार विजेता को भवभूति मिश्र रचित लघुकथा संग्रह 'बची-खुची सम्पत्ति'+मधुदीप संपादित पड़ाव और पड़ताल का कोई एक खण्ड दिए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त दो प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जाएंगे जिन्हें भवभूति मिश्र रचित लघुकथा संग्रह 'बची-खुची सम्पत्ति' प्रदान किया जाएगा।

प्रथम तीन विजेता रचनाओं का प्रकाशन किस्सा कोताह पत्रिका में किया जाएगा और प्रथम पांच विजेताओ को डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे

इस प्रतियोगिता हेतु किसी भी सुझाव का हार्दिक स्वागत है। निस्संकोच अभिव्यक्त करें।

◆समय सीमा: भारतीय समयानुसार बुधवार 26/11/21 प्रातः 7 बजे से गुरुवार 27/11/21 सायं 11 बजे तक।

(आप सब तो प्रतियोगिता में शामिल होंगे ही, साथ में अपने लघुकथाकार मित्रों को भी शामिल होने के लिये प्रेरित करें।)

◆◆मित्रगण से इस पोस्ट को कॉपी/शेयर कर अपने वाल पर स्थान देने का आग्रह है  ताकि अधिकाधिक लघुकथाकार इस आयोजन में सहभागी बन सकें।

◆◆◆अनेक मित्र टैग होने से रह गए हैं। कृपया सभी साहित्यप्रेमी अपने आपको इस पोस्ट में टैग समझें।

मंगलवार, 2 नवंबर 2021

वरिष्ठ लघुकथाकार श्री योगराज प्रभाकर की फेसबुक वॉल से

 डॉ० रामकुमार घोटड़ द्वारा संपादित लघुकथा संकलन 'विभाजन त्रासदी की लघुकथाएँ' दिनांक 31 अक्तूबर 2021 को सिरसा में उन्हीं के कर-कमलों द्वारा प्राप्त हुआ। इसमें विभाजन की त्रासदी का हौलनाक चित्रांकन करती 47 लघुकथाकारों की 75 लघुकथाएँ शामिल हैं। 47 की संख्या वर्ष 1947 में हुए विभाजन तथा 75 की संख्या स्वतंत्रता की हीरक जयंती का प्रतिनिधित्त्व करती है। भारत विभाजन के विषय को लेकर यह सर्वप्रथम लघुकथा संकलन है। इसमें एक-से-बढ़कर एक लघुकथाएँ हैं। किंतु मुझे जिस लघुकथा ने बेहद प्रभावित किया है सुश्री पवित्रा अग्रवाल की लघुकथा 'जलन'। इस लघुकथा में पात्र का कोई नाम नहीं, वह किस धर्म है उसका कोई उल्लेख नहीं. वह भारत का है या पकिस्तान का, इसका भी कोई ज़िक्र नहीं. लेकिन मानववादी दृष्टिकोण से लिखी इस लघुकथा में जो संदेश है वह उस साझा दुख को बख़ूबी उभारने में सफल रहा है, जो दोनों तरफ़ के लोगों ने भोगा था. यह होता है लेखकीय कौशल जो एक तीर से कई-कई निशाने लगाने की क्षमता रखता है।

.

जलन / पवित्रा अग्रवाल

"दादा आप उन लोगों से इतने खफा क्यों रहते हैं ?"

"बेटा मैंने बँटवारे का दर्द भोगा है। अपनी ज़मीन, जायदाद, जमा हुआ व्यापार सब छोड़कर रातों-रात वहाँ से भागना पड़ा था। रास्ते में माँ, दादा, दादी, बहन, भाई, बुआ, चाचा सभी छूटते गए।"

"कहाँ छूटते गए दादा?"

"मार दिए गए, उठा लिए गए या भीड़ में छूट गए।"

"तब आप कितने बड़े थे दादा?"

"मैं तो बहुत छोटा था, उतना याद भी नहीं रहता पर पूरी उम्र पिता को तिल-तिल कर मरते देखता रहा, माँ को तो तस्वीर में भी नहीं देखा। जब यह सब याद आता है तो दिल जलने लगता है।"

***